#IRCTC आइआसीटीसी की वेबसाइट में आयी गड़बड़ी, रेलवे ने जताया खेद, थोड़ी देर में फिर मिलेगी सेवा

नयी दिल्ली : लाॅकडाउन में फंसे यात्रियों के लिए कल से चलने वाली 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के लिए आज शाम चार बजे से आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग होनी थी. लेकिन, इस वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत आ गयी जिससे यात्रियों का टिकट बुक नहीं हो सका. इसके बाद रेलवे ने एक बयान जारी कर खेद जताया और कहा कि कि वेबसाइट पर काम चल रहा है.


रेलवे ने अपने बयान में कहा कि विशेष ट्रेनों से संबंधित डेटा भारतीय आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर फीड की जा रही है. ट्रेन टिकट बुकिंग थोड़ी देर में उपलब्ध होगी. इसके लिए इंतजार करें और असुविधा के लिए खेद है.

मालूम हो कि कल ही रेलवे ने घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से देश के 15 विभिन्न प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए 15 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलायी जाएंगी, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक मानकों का पालन करते हुए यात्री यात्रा कर सकेंगे और राजधानी ट्रेन का किराया इसके लिए देय होगा. संभावना है कि छह बजे से वेबसाइट फिर से काम करने लगेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More