रांची के अखबार : कोरोना संक्रमित महिला से रांची के सीएस को खतरा, सीएस के संपर्क में सीएम हेमंत, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास के एलान को बड़ी खबर बनाया है. अखबार ने इसका शीर्षक दिया है: अब अर्थव्यवस्था सुधारने पर जोर. अखबार ने लिखा है कि कोरोना काल में आरबीबाइ का प्लान, एक लाख करोड़ की मदद का एलान. अखबार के अनुसार, सस्ता कर्ज, ज्यादा लोन इसके तहत दिए जांएंगे और राज्यों को खर्च के लिए उधार सीमा बढायी गयी है. एनपीए में भी ढील दी गयी है. इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी है कि देश में इससे नकदी प्रवाह बढेगी. किसानों व एमएसएमइ एवं गरीबों को मदद मिलेगी. झारखंड की कोरोना पर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक की खबर अखबार दी है जिसमें यह फैसला लिया गया है कि 20 अप्रैल से मनरेगा, राजमार्ग निर्माण सहित अन्य कार्य शुरू होंगे. बैठक में लाॅकडाउन खत्म होने के बाद लौटने वाले श्रमिकों के लिए आवश्यक उपाय करने की भी योजना बनायी गयी. प्रभात खबर ने तसवीर के साथ एक खबर दी है कि रेलवे ने लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ायी हैं. दवा लेकर कोलकाता से आयी विशेष ट्रेन में वहां के रेलवे अस्पताल में इलाज करा कर लौटे लोग भी आए. अखबार ने गुमला की एक खबर छापी है कि एक महिला जेल से छूट कर आयी तो गांव में इधर-उधर घूम रही थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका विरोध किया तो वह होम क्वरंटाइन में रहने को तैयार हुई. राज्यपाल के ओएसडी के पद पर रहे चंदन झा को बोकारो का एसपी बनाए जाने की खबर भी अखबार में है.

हिंदुस्तान ने आरबीआइ की खबर को शीर्षक दिया है – मंदी की मर्ज पर आरबीआइ का मरहम. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से कहा है कि वह रोहिंग्या की कोरोना जांच कराए. अखबार ने दिल्ली से खबर दी है कि निजी स्कूल फी नहीं बढा सकेंगे. अखबार ने एक सुखद खबर दी है कि कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार लाॅकडाउन के बाद आधी हो गयी.

दैनिक जागरण की लीड खबर भी आरबीआइ के एलान पर ही है. इसका शीर्षक है: अर्थ संकट टालने के लिए दूसरा पैकेज, एक लाख करोड़ के फंड का किया इंतजाम. अखबार ने रांची से एक खबर दी है कि दो दिन पहले एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, वह अब कोरोना संक्रमित पायी गयी. जो कर्मचारी उस महिला की तीमारदारी में जुटे थे, उन्हीं के हाथों से परोसा गया भोजन सीएस डाॅ वीबी प्रसाद ने खाया. जबकि सिविल सर्जन के संपर्क में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य अधिकारी आए थे. इस खबर का शीर्षक है: दो दिन पहले मां बनी महिला कोरोना संक्रमित, सिविल सर्जन पर बढा खतरा. अखबार ने सीएम के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का बयान है कि तीन महीने की फीस एक साथ लेने से स्कूल बचें.

दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि झारखंड में कोरोन के तीन चेन हैं. सबसे ज्यादा 18 लोग मलेशियाई युवती से संक्रमित हुए, बोकारो में ढाका से लौटी महिला से कोरोना संक्रमण फैला. बनारस, आसनसोल व मुंबई से लौटै लोगों से संक्रमण फैला. इस अखबार ने भी कोलाकाता से आयी स्पेशल ट्रेन से रांची पहुंचे लोगों की खबर पहले पन्ने पर प्रमुखता से दी है. वहीं, यह खबर भी है कि रांची में कोरोना के तीन संक्रमित मिले, इसमें एक दंपती भी है और दो दिन पहले महिला ने बच्ची को जन्म दिया था. सीबीएसइ ने कहा है कि लाॅकडाउन में स्कूल फीस नहीं बढाएं और शिक्षकों को वेतन भी दें. एक खबर है कि झारखंड हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा कि लाॅकडाउन में रांची से सात लोग कैसे लोहदगा चले गए, यह कैसा लाकडाउन है, युद्ध जैसे हालात से निबटने की क्या तैयारी है. एक खबर है कि कोरोना जांच के लिए पहले स्वदेशी किट तैयारी, इससे दस मिनट में जांच होगी. पर, इसे आइसीएमआर से मंजूरी बाकी है. अखबार ने एक आशाजनक खबर दी है कि कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत देश में 80 है, जबकि मरने वालों का प्रतिशत मात्र 20 है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More