रांची के अखबार : कल से रांची में 20 जगहों पर होगी किट से कोरोना जांच, वाहनों को टैक्स में मिलेगी राहत

रांची : प्रभात खबर ने खबर दी है कि कल यानी 18 अगस्त से रांची में 20 जगहों पर किट से कोरोना वायरस की जांच होगी. रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से यह जांच की जाएगी. शहर के भिन्न हिस्सों में कोरोना जांच कैंप लगाया जाएगा. इसके साथ ही यह उल्लेख है कि कोरोना से 14 और लोगों की राज्य में मौत हो गयी और 381 नए संक्रमित मिले हैं.

एक खबर है कि झारखंड सरकार यात्री एवं स्कूल बसों को टैक्स में राहत देने की तैयारी में है. दस हजार सवारी बसों, चार हजार स्कूल बसों व 50 हजार आटो को इससे राहत मिलेगी. एक कोरोना संक्रमण में उनकी आय प्रभावित होने की वजह से किया जाएगा. बिहार की राजनीति की यह बड़ी खबर भी है कि जदयू ने मंत्री श्याम रजक को पार्टी से निकाल दिया, जबकि राजद ने अपने तीन विधायकों को बाहर किया. बिहार में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ राजनीतिक उठापटक का दौर शुरू हो गया. यह खबर है कि झारखंड के प्रभारी डीजीपी नियुक्ति मामले में अब 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. एचइसी के 14 क्वार्टरों का लीज रद्द कर दिया गया है और इसके दायरे में 150 क्वार्टर और हैं. ऐसा लीज शर्ताें का उल्लंघन व किराया बकाया रखे जाने के मामले में किया गया है.

हिंदुस्तान ने लीड खबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 15 अगस्त के संबोधन को बनाया है. मुख्यमंत्री के हवाले से इसका शीर्षक है : निजी क्षेत्र में स्थानीयों को आरक्षण दिलाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण के लिए नियम बन रहे हैं. अखबार ने महेंद्र ंिसह धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर दी है और लिखा है कि वे आइपीएल खेलते रहेंगे. उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चैहान की कोरोना से मौत की खबर भी अखबार ने प्रमुखता से दी है. यह खबर भी है कि रांची के दो मौसेरे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गयी. यह घटना खंूटी के रंगरोड़ी धाम के पास एक नदी में घटी.

अखबार ने एक खबर दी है कि रांची की कपड़ा मिल ओरियंट पर ताला लग गया है. उसके खेलगांव व ओरबा स्थित दोनों यूनिट पर ताला लग गया है. अखबार ने कोरोना से 20 की मौत खबर दी है और लिखा है कि रविवार को धनबाद में 190 तो रांची में 113 संक्रमित मिले हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More