रांची के अखबार : सिंहभूम में भी कोरोना ने दी दस्तक, राज्य में 11 नए मरीज, 17 तबलीगी को जेल, अन्य खबरें

रांची से छपने वाले सभी प्रमुख अखबारों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को बड़ी खबर बनाया है. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के घोषणा के अनुरूप यह उल्लेख किया है कि 18 मई से लाॅकडाउन 4.0 लागू होगा जो नये रंग रूप में होगा. इस बड़ी खबर के अलावा हम अन्य अहम खबरों पर चर्चा करते हैं.

प्रभात खबर ने दूसरी अहम खबर झारखंड में एक दिन में 11 कोरोना मरीजों के मिलने को बनाया है. अखबार ने लिखा है पूर्वी सिंहभूम में दो, लातेहार में एक, हजारीबाग में छह, रांची व गिरिडीह में एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं. सिंहभूम इलाके में कोरोना की यह पहली दस्तक है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह संकेत दिया है कि राज्य में लाॅकडाउन जारी रहेगा और यहां छूट की उम्मीद कम है. झारखंड में आज से डीजल व पेट्रोल ढाई रुपये महंगा हो रहा है. एक खबर है कि बैरिकेडिंग की हाइट बढाने पर नूर नगर के लोग भड़क गए जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गयी. अखबार ने स्वास्थ्य मंत्री से एक खबर के जरिए पूछा है कि राज्य में कोरोना जांच महंगी क्यों है. एक खबर है कि कोर्ट ने गुजरात सरकार के एक मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा का चुनाव रद्द कर दिया है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिलने के खबर भी है.

अखबार ने अपने कवर पेज 2 पर खबर दी है कि ग पर लोग सरकार के साथ हैं, लेकिन कुछ छूट चाहते हैं. वहीं, यह खबर ध्यान खींचती है कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल 18 मई को पूरा हो रहा है, लेकिन संभावना है केंद्र उसे बढा देगा. अखबार ने खबर दी है कि रांची से दिल्ली जाने वाले तीन घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचे. अखबार ने ट्रेन आने-जाने को लेकर की जा रही तैयारी की तसवीर छापी है. लोहरदगा से खबर है कि लाॅकडाउन में भाई-बहन ने मानसिक संतुलन खोया, लोगों ने जंजीरों में जकड़ा.

हिंदुस्तान ने पहले पन्ने पर आर्थिक पैकेज को अभूतपूर्व पैकेज का विशेष देकर हेडिंग लगायी है. इसके साथ लिखा है कि हजारीबाग में छह कोरोना मरीज मिले और अब जमशेदपुर भी संक्रमण पहुंच गया है. इस अखबार की दो खबरें ऐसी हैं जो अलग हैं. एक आज से झारखंड के सभी जिलों में कोरोना जांच शुरू हो जाएगी और दूसरी नियंत्रण रेखा पर चीनी हेलिकाॅप्टर दिखा. लाॅकडाउन के 50 दिन, संक्रमण बढा लेकिन मृत्युदर पर काबू शीर्षक से अखबार ने एक खबर दी है. रांची से एक खबर है कि जमानत नहीं मिली 17 तबलीगी जेल भेजे गए.

दैनिक जागरण की पैकेज पर आधारित लीड खबर का शीर्षक है: भारत निर्माण के लिए 20 लाख करोड़. एक दूसरी खबर है कि प्रवासियों से बढी परेशानी, सूबे में 11 नए मरीज. सीएम हेमंत सोरेन का बयान है कि रमजान में लाॅकडाउन खोलने से बढेगी परेशानी. एक खबर है कि सीमा पर सुखोई विमान ने चीन के हेलिकाॅप्टर को खदेड़ा. एक खबर है कि अपनी कार से ट्रेन से सफर करने वाले लोग आ-जा सकेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More