रांची के अखबार : औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने का आदेश, लाॅकडाउन से 12.1 लाख करोड़ का नुकसान, अन्य खबरें

प्रभात खबर की लीड स्टोरी – अब झारखंड में सबको मिलेगा पीडीएस का राशन: हेमंत सोरेन. एक दूसरी खबर है कि प्रधानमंत्री ने रांची के बच्चों का वीडियो किया ट्वीट, सराहा. हिदंपीढी की स्थिति पर खबर है कि जबतक वहां कोरोना के मरीज मिलेंगे तबतक के लिए वह इलाका सील रहेगा. अखबार ने एक खबर दी है कि औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने का आदेश जारी किया गया है. अखबार के कवर पेज 2 पर एक खबर है कि देश के 123 जिलों में कोरोना का ज्यादा कहर, 27 जिलों में 14 दिनों से कोई मामला नहीं. अखबार ने लिखा है कि सर्वाधिक संक्रमण वाले जिले में बिहार का सीवान, बंगाल का चार व झारखंड का एक भी जिला शामिल नहीं है. एक खबर है कि नए एप से खुद बिजली बिल बना कर उसका भुगतान करें. अखबार ने खबर दी है कि पेरोल पर रिहाई का मामला उलझ गया है. 1000 से अधिक कैदियों ने इसके लिए आवेदन दिया है. वहीं, एनटीए का बयान है कि जुलाई में जेइइ मेंस की बात अफवाह है. रांची से खबर है कि रियल एस्टेट के 400 प्रोजेक्ट फंस गए हैं. एक खबर है कि इफ्तार व तराबी की नवाज में भीड़ न लगाएं. यह खबर शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने को लेकर है.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : कोरोना से बचे जिलों की भी होगी जांच. अखबार ने लिखा है कि केंद्र ने राज्यों से कहा कि ग्रीन जोन वाले इलाकों की जांच बढाएं एवं आपात स्थिति से निबटने का दायरा बढाएं. एक दूसरी खबर है कि केंद्र ने रांची, बोकारो को कोरोना के रेड जोन में शामिल किया. धनबाद में एक और कोरोना मरीज के मिलने की खबर भ्ज्ञी अखबर में है, जो कुमारधुबी का है और आसनसोल से लौटा था. एक खबर है कि बाहर फंसे मजदूरों की मदद के लिए एप जारी, 1000 रुपये की मदद मिलेगी. एक खबर है तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद पर इडी ने कसा शिकंजा. दिल्ली से खबर है कि पिज्जा डिलीवरी ब्वाॅय ने 72 परिवारों को सांसद में डाला. एक खबर है कि पंाच साल की सेवा के बाद नौकरी छोड़ी तो भी ग्रेच्युटी का हक.

दैनिक भास्कर की लीड खबर है : 20 अप्रैल से मोबाइल, लैपटाॅप, फ्रिज और एसी भी खरीद सकेंगे आॅनलाइन. एसबीआइ का आकलन है लाॅकडाउन से देश को 12.1 लाख करोड़ का नुकसान होगा. यह खबर भी है न्यूयार्क ने संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म देने के 12 दिन बाद चेहरा देखा. एक दूसरी खबर है कि इंदौर में 244 नए केस, किसी भी शहर में 24 घंटे में सबसे अधिक केस. यह खबर है कि ब्रिटेन ने लाॅकडाउन तीन सप्ताह, न्यूयार्क में 15 मई तक तो जापान ने इमरजेंसी बढाई. केंद्र सरकार की चेतावनी है कि वीडियो कान्फ्रेसिंग एप जूम सुरक्षित नहीं है. आज के समय 90 प्रतिशत स्कूल इसी एप से पढा रहे हैं. झारखंड सरकार द्वारा बाहर फंसे मजदूरों के खाते में 1000 रुपये देने की योजना की खबर भी है. सलमान खान का कथन है कि चंद जोकरों की वजह से महामारी फैल रही है, दुआ करो कि आपको समझाने के लिए मिलिट्री नहीं बुलानी पड़ जाए.

दैनिक जागरण की लीड खबर दिल्ली से है : कोरोना से जंग में भारत अबतक अव्वल. अखबार ने लिखा है कि मरीजों की ंसंख्या दोगुणी होने की रफ्तार अन्य देशों से धीमी है. झारखंड की खबर है कि 17 जिलों को 20 अप्रैल से मिलेगी राहत, रांची को करना होगा लंबा इंतजार. धनबाद में पहले कोरोना केस की खबर भी है. यह खबर भी है कि ंिहंदपीढी से लोहरगा कुछ लोगों के पहुंचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. होम मिनिस्ट्री ने कहा है कि मास्क व सार्वजनिक दूरी के नियमों का पालन हो. गृह मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों व कार्य स्थलों पर नहीं थूकें. वक्फ बोर्ड का यह फैसला है कि रमजान में घर में नमाज पढेंगे. अखबार ने खबर दी है कि चीन ने गुपचुप परमाणु परीक्षण किया है. वहीं, रांची से खबर है कि मरीजों की डायलिसिस नहीं रूकेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More