रांची के अखबार : कोल इंडिया जमीन की जगह किश्तों में देगी मुआवजा, इएमआइ पर राहत, अन्य खबरें

रांची : प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर धनबाद से लीड खबर दी है कि कोल इंडिया जमीन के बदले नौकरी की जगह किश्तों में मुआवजा देगा. मुआवजा को लेकर कंपनी ने नयी योजना तैयार की. दूसरी अहम खबर है कि इएमआइ देने वालों को 28 तक राहत, खाते नहीं होंगे एनपीए. इएमआइ भरने वालों के लिए 28 सितंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी. पहले यह राहत 31 अगस्त तक ही थी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार व रिजर्व बैंक को इस संबंध में अपना पक्ष पेश करने के लिए दो सप्ताह का और समय दिया है. पिछले दिनों रांची में उमेश नाम का एक युवक नाले मे बल गया था जिसे एनडीआरएफ की टीम भी नहीं खोज सकी, ऐसे में अब उसके गांव के लोग उसे तलाशने के लिए पहुंचे है.
अंदर के पन्ने पर एक खबर है कि छठी जेपीएससी की नियुक्ति पर हाइकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है. झारखंड चेंबर की कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर तक बढा दिया गया है.
अखबार ने कवर पेज 2 पर लीड खबर दी है: एडमिशन में 2900 की जगह 11600 कटे. यह हाल रांची विश्वविद्यालय का है. एडमिशन में 2900 की जगह 11600 रुपये कट गए. इससे चांसलर पोर्टल व विश्वविद्यालय ने पल्ला झाड़ लिया है. रांची विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन देते समय 500 विद्यार्थियों के अधिक पैसे कटे गए.
यह खबर है कि राफेल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना में शामिल कर दिया. इस दौरान फ्रांस की रक्षामंत्री मौजूद थीं. रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है, उस पर लालू प्रसाद यादव ने उन्हें इमोशनल पत्र लिखा कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं, इस पर मिल बैठ कर चर्चा करेंगे. रमा सिंह को पार्टी में शामिल किए जाने के सवाल पर रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज बताए जाते हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आत्मनिर्भर भारत के लिए केंद्र सरकार के खनन अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को नकार दिया है और कह है कि हम अवैध खनन की परिभाषा से संतुष्ट नहीं हैं. दुमका से खबर है कि साहित्यकार निलोत्पल बसु खास्तहाल सड़क के खिलाफ 48 घंटे के भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. अखबार ने एक खबर दी है कि बिना सरकारी आदेश के झारखंड से बिहार व उत्तरप्रदेश के लिए यात्री बसें चलायी जा रही हैं.


