रांची के अखबार : हेमंत ने मोदी ने मांगा 2500 करोड़ जीएसटी बकाया, बोले – वेतन देने में हो रही दिक्कत

रांची : प्रभात खबर ने आज लीड खबर दी है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा कर जीएसटी मद का 2500 करोड़ रुपये बकाया मांगा है. हेडिंग है: मुख्यमंत्री ने मांगे जीएसटी कंपसेशन के 2500 करोड़. हेमंत ने अपने पत्र में लिखा है कि वादे के मुताबिक जीएसटी मुआवजे की भरपाई नहीं करने से केंद्र व राज्य में विश्वास की कमी होगी. पत्र में यह कहा गया है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्तमंत्री ने कर्ज लेने को कहा था, लेकिन राज्य इस बारे में सोच भी नहीं सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा है कि राज्य के कर्मियों को वेतन देने में परेशानी हो रही है.

जेईई-मेन से जुड़ी खबर है कि अबतक 20.4 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है. यह राज्य का आंकड़ा है. सीबीआइ रांची ने एनटीपीसी के सैफृटी मैनेजर सागर सिंह मीणा को तीन लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह भी खबर पहले पन्ने पर है कि 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव होंगे. इस दौरान देश की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा, जिसमें झारखंड की बेरमो व दुमका शामिल हैं. साथ ही बिहार की बाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा.

रांची के नामकुम से एक खबर है कि एक दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गयी और चार दिन तक उनकी पत्नी शव के साथ घर में रही. मानसिक संतुलन खो चुकी बुजुर्ग महिला को यह पता नहीं चला कि उनके पति अब इस दुनिया में हैं. मकान मालिक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद उनके दोनों बेटे घर पर पहंुचे. यह खबर संक्षेप में है कि कोरोना वायरस से संक्रमित बिल्डर व खबर मंत्र अखबार के मालिक अभय सिंह की मौत हो गयी.

अंदर के पन्ने पर एक खबर है कि झारखंड में 1537 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें 708 सिर्फ रांची व जमशेदपुर से हैं. हर 100 जांच में सात कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं.

 

हिंदुस्तान अखबार ने मास्को में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चीन के रक्षामंत्री के साथ हुई बैठक को लीड खबर बनाया है. इसका शीर्षक दिया है: मतभेदों का शांतिपूर्ण हल जरूरी. वहीं, सेना प्रमुख नरवाणे का बयान है कि एलएसी पर हालत बेहद नाजुक हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर 2500 करोड़ जीएसटी बकाया मांगा है, इसे अखबार ने दूसरी प्राथमिकता दी है. दसवीं से बारहवीं की परीक्षा 22 से 29 सितंबर के बीच होगी.

अखबार ने यह उपचुनाव की खबर को शीर्षक दिया है कि बिहार के साथ दुमका व बेरमो में चुनाव. रिचा चक्रवर्ती को भाई शोविक व सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी की भी खबर अखबार ने दी है. अखबार ने खबर दी है कि लालू से मिलने वालों पर मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर. एक खबर है कि मैंट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए वेटेज आफ माक्र्स जारी होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More