पशुपालन घोटाले में सीबीआई के द्वारा अटैच जमीन को भी रांची में बेच दिया गया!

पिठोरिया (रांची) : महाराजा मदरा मुंडा केंद्रीय पड़हा समिति सुतियांबेगढ़, पिठोरिया के महामंत्री साधुलाल मुंडा और मंत्री सहदेव मुंडा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर झारखंड की राजधानी रांची के कांके अंचल के बुकरू गांव में चारा घोटाला में सीबीआई के द्वारा अटैच जमीन की बिक्री किए जाने का आरोप लगाया है. दोनों ने बतलाया कि सीबीआई के द्वारा चारा घोटाला में संलिप्त डाॅ बिरसा उरांव व अन्य के खिलाफ रिसीवर अटैच सम्पति केस न. एमआई एस सी वाद संख्या 42/97 राज्य सरकार बनाम डाॅ बिरसा उरांव व अन्य के खिलाफ दर्ज है।
इसमें बिरसा उरांव एवं अन्य के खिलाफ कांके अंचल के बुकरू गांव में खाता न. 169 प्लाॅट न. 177 कुलरकबा 4.14 एकड़ जमीन सीबीआई के द्वारा अटैच सम्पति है। इस जमीन का पावर आॅफ अटार्नी 15 अप्रैल 2019 को अर्जुन जालान, पिता भगवती प्रसाद के द्वारा मो. शकील पिता मो. मुख्तार को ग्राम बड़ागाई थाना सदर जिला रांची को अवैध रूप से दिया गया है।
पावर होल्डर मो. शकील के द्वारा इस जमीन को उर्मिला चैधरी पति ओम प्रकाश चैधरी, निवास स्थान हाॅट लिप्स होटल के पास 25/आईबी चैड़ी बस्ती कांके रोड थाना कांके, जिला रांची को बेच दिया गया है। आखिर सीबीआई के द्वारा अटैच जमीन की बिक्री का यह मामला गंभीर विषय है जिसकी जांच सीबीआई के द्वारा होनी चाहिए। बुकरू का खाता न. 169 की जमीन पूर्णतः आदिवासी खाता की जमीन है जो खतियानी वारिस के द्वारा सन 1975-76 में निबंधित पट्टा के द्वारा टीसू तिर्की को बिक्री की गयी है।


