रांची के अखबार : सीएम आवास में 17 कर्मी कोरोना संक्रमित, फिर कोरोना जांच कराएंगे सीएम हेमंत सोरेन

रांची : प्रभात खबर ने गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना से संक्रमित होने को बड़ी खबर बनाया है और इसे झारखंड की स्थिति से कनेक्ट किया है. अखबार ने हेडलाइन दी है : गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित, इधर राज्य में सीएम आवास के 17 कर्मी कोरोना पाॅजिटिव. अखबार ने लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से अपनी कोरोना जांच कराएंगे. अखबार ने बताया है कि कोरोना मरीजों की संख्या देश में 18 लाख पहुंच गयी है और खतरा बढ गया है. अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने व 22 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने का भी जिक्र है. वहीं, यह खबर भी है कि झारखंड में गोमिया के विधायक लंबोदर महतो सहित 472 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं.
अखबार ने खबर दी है आज देवघर के प्रसिद्ध ज्योर्तिंलिंग बाबा बैद्यनाथ धाम का 100 स्थानीय लोग दर्शन कर सकेंगे. सरकार ने यह पहल सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के बाद की है. अखबार ने खबर दी है कि नई शिक्षा नीति में भोजन के साथ अब नास्ता के प्रबंध का भी उल्लेख है. चान्हो से खबर है कि पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने घर में घुस कर पीटा व लेवी मांगी. अंदर के पन्नों पर खबर दी है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्ण लाॅकडाउन की मांग की है.
हिंदुस्तान की लीड खबर है : शाह समेत कई वीआइपी संक्रमित, मंत्री की मौत. अखबार ने उत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना से मौत होने का जिक्र किया है. इसके साथ ही तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. एक संक्षिप्त खबर है कि आइपीएल को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकार से कहा है कि अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीज को स्मार्टफोन व टैबलेट के प्रयोग की अनुमति दी जाए. एक खबर है: भारत की दो टूक, फिंगर क्षेत्र खाली करे चीनी सेना. दोनों देशों के बीच रविवार को कमांडर स्तर की पांचवे दौर की वार्ता शुरू हुई. एक खबर है कि ताहिर हुसैन दिल्ली हिंसा का मास्टरमाइंड है. एक खबर है कि आठ हजार पवित्र स्थलों के जल से राम मंदिर में पूजन होगा.
नयी दिल्ली से खबर है कि विदेश से आने पर सात दिन के पेड क्वारंइटीन में रहना होगा. वहीं, एक खबर है कि बिना रक्त की जांच किए तीन सकेंड में पीलिया का पता चल जाएगा.


