राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में नव दंपती सहित 11 की मौत, तीन घायल

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले में बालटोटरा-पहलोडी हाइवेपर एक ट्रक व बोलेरो जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए. इस हादसे में दूल्हा व दुल्हन की भी मौत हो गयी, जो बोलेरो पर सवार थे. हादसा के भयावहता को घटना की तसवीर बयान करती थी. जीप पर ट्रक चढा हुआ नजर आ रहा है.

यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ने सामने से आ रही बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे से अफरातफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. हादसा सोईंतंरा गांव में हुआ. जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक को झपकी आ गयी और हादसा हो गया.

पिछले ही महीने विक्रम व सीता की शादी हुई थी और वे बोलेरो पर सवार थे. वे सब परिवार के सदस्यों के साथ शादी से जुड़ी रस्म के लिए ही जा रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए. क्षत-विक्षत शव को हटाने के लिए क्रेन का उपयोग करना पड़ा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More