‘रेलमंत्री के सामने गिरिराज की घिघ्घी बंध जाती है’ कहने वाले रेल अधिकारी का हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह को लेकर आपत्तिजनक बात कहने वाले रेल अधिकारी का रेल मंत्रालय ने ट्रांसफर कर दिया। रेलवे के हाजीपुर स्थित मध्यपूर्व जोन में परिचालन प्रमुख के रूप में पदस्थापित अरविंद कुमार रजक का एक काॅल रिकार्ड वायरल हुआ था, जिसमें वह यह कहते सुने गए थे कि गिरिराज सिंह नाम के हैं और रेलमंत्री के सामने उनकी घिघ्घी बंध जाती है।

परिचालन प्रमुख अरविंद कुमार रजक की यह बात बिहार के बड़हिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए आंदोलन करने वाले मनोरंजन कुमार से हुई थी। मनोरंजन कुमार व अरविंद कुमार रजक की बातचीत की यह रिकार्डिंग वायरल हुई थी।

अरविंद कुमार रजक का तबादला दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन में कर दिया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से 31 मार्च को आदेश जारी किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More