भारतीय रेल अगले 10 दिनों में 2600 ट्रेनें चलाएगी, राज्यों में ट्रेन चलाने को तैयार

 

नयी दिल्ली : भारतीय रेल ने आज अगले दस दिनों में 2600 ट्रेनें चलाने का एलान किया. यह जानकारी एक प्रेस कान्फ्रेंस में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने दी. उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे राज्यों में ट्रेन चलाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि अगर संबंधित राज्य इस संबंध में आग्रह करें और स्वीकृति दें तो ऐसा किया जा सकता है.


रेलवे के महत्वपूर्ण प्रेस कान्फ्रेंस में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव  ने बताया कि किन परिस्थितियों में विशेष श्रमिक श्रेणी का संचालन किया गया है.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने  प्रेस कान्फ्रेंस में बताया  हमने एक मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायीं. चार ट्रेनें उसमें चलायी गयी, जिसमें चार हजार यात्रियों ने यात्रा की. हमने सबसे अधिक 20 मई को सबसे अधिक 279 ट्रेनें चलायी. उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में अबतक 45 लाख लोगों ने ट्रेन में यात्रा की है.

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 80 प्रतिशत यात्रा यूपी व बिहार के प्रवासी श्रमिकों ने की है. इसके बाद मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों का प्रतिशत है.

रेलवे के अधिकारी ने कहा कि हमने अगले 10 दिनों के लिए 2600 ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. जिसमें 26 लाख इंटर स्टेट लोग ट्रेवल करेंगे व राज्य के अंदर 10 लाख लोग यात्रा करेंगे. अधिकारी ने कहा कि राज्यों के आग्रह पर हम राज्य के अंदर भी ट्रेन चलाने को तैयार हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More