राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को हाथरस पीड़िता के गांव जाने से पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए

नयी दिल्ली : हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व उत्तरप्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. दोनों को महामारी अधिनियम का हवाला देते हुए रोका गया. कोरोना संक्रमण को दौर में इस अधिनियम का हवाला दिया गया है.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में यमुमना एक्सप्रेस वे आगे जाने से रोक दिया. इस दौरान नोंकझोंक भी हुई. पुलिस की ओर से लाठीचार्ज भी की गयी जिससे कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए. प्रियंका गांधी ने घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फोटो भी शेयर किया है. राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को बाद में हिरासत में लिया गया.

 

मालूम हो कि हाथरस की एक दलित लड़की के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप हुआ था और उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी थी जिससे रीढ की हड्डी और गर्दन टूट गयी थी. लड़की को गांव के चार दबंगों ने बुरी तरह घायल कर दिया था, जिससे उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा था. लड़की का इलाज पहले अलीगढ मेडिकल काॅलेज में कराया गया फिर उसे इलाज के लिए 28 सितंबर को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अगले ही दिन 29 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गयी.


राहुल गांधी की पुलिस से बहस भी हुई. उन्होंने कहा कि वे अकेले हाथरस जाना चाहते हैं, पुलिस बताए कि उन्हें कानून की किस धारा के तहत जाने से रोका जा रहा है. पुलिस ने राहुल गांधी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आपको आइपीसी की धारा 188 के तहत आदेश के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More