राहुल गांधी ने आप दुनिया के दो बड़े हेल्थ एक्सपर्ट से कोरोना पर बात की, जानिए उन्होंने क्या कहा

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दुनिया के दो बड़े स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भारत में कोरोना महामारी के खतरों पर बात की. राहुल गांधी ने जिन दो लोगों से बात की उनमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो आशीष झा और स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर योहन गिसेका से बात की. राहुल गांधी ने इन लोगों से बातचीत का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है.

इसके साथ ही राहुल गांधी ने लिखा है कि देश भयानक तेजी से कोरोना की चपेट में आता जा रहा है. भविष्य कैसा होगा. आने वाले समय में यह आपदा क्या रूप लेगी. इस महामारी से बचने के लिए व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर हम क्या कर सकते हैं, इन्हीं मुद्दों पर मैंने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से चर्चा की.


राहुल गांधी ने इस बातचीत के दौरान सवाल पूछा कि लाॅकडाउन संक्रमण से बाहर कैसे आना है. सबसे अच्छी रणनीति क्या है. अब यह मनोवैज्ञानिक वास्तविकता है कि आप इससे बाहर कैसे आते हैं. एक स्वास्थ्य देखभाल के दृष्टिकोण से सबसे अच्छा तरीका क्या है. इसके जवाब में प्रो योहन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह चरणबद्ध होना चाहिए. प्रतिबंध में ढील देकर दो-तीन सप्ताह प्रतीक्षा करें. यदि यह फैलता है तो एक कदम पीछे लें और दूसरे प्रतिबंध का प्रयास करें. इसलिए मुझे लगता है कि लाॅकडाउन को समाप्त करने में महीनों लग जाएंगे.

उन्होंने कहा कि आप देश भर में महामारी का थोड़ा और अनुसरण कर सकते हैं, यह देख सकते हैं कि क्या कोई विशेष क्षेत्र या लोग हैं. फिर हमारे पास नए परीक्षण हैं. पीसीआर टेस्ट, वर्तमान संक्रमण दिखाता है, नया सीरोलाॅजी टेस्ट बीमारी दिखाता है. उन्होंने कहा कि मुख्य बात यह है कि वृद्ध और कमजोर की रक्षा करनी है, बाकी सब बातें बाद में. मुझे लगता है कि आप आर्थिक और मानवीय दृष्टिकोण से लाॅकडाउन के कारण अच्छे के बजाय नुकसान करेंगे.

प्रो आशीष झा ने बातचीत के दौरान कहा कि लाॅकडाउन आपको समय देता है, लक्ष्य नहीं. आप उस समय में लोगों के साथ संवाद करने, ज्यादा टेस्ट, संक्रमण का पता लगाने, आइसोलेशन के बुनियादी ढांचे को तैयार करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आपके पास दो विकल्प हैं, ज्यादा टेस्ट, संक्रमण का पता लगाना और आइसोलेशन. लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो आपको सब कुछ बंद करना होगा. क्या आप लाॅकडाउन से वायरस को धीमा कर सकते हैं. बेशक आप ऐसा कर सकते हैं.

प्रो झा ने कहा कि कोई भी गारंटी नहीं दे सकता है कि कोई प्रकोप बड़ा नहीं होगा. लेकिन, आप उस जोखिम को कम कर सकते हैं. मैं जोखिम को कम करने के लिए सभी चीजों को करने के लिए दुनिया भर के राजनीतिक नेताओं, नीति निर्माताओं को प्रोत्साहित कर रहा हूं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More