दिग्गज समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, सिद्धांतों के लिए आखिरी सांस तक लड़ी लड़ाई

नयी दिल्ली : देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। रघुवंश बाबू के नाम से जाने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह को शुक्रवार की रात एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. रघुवंश प्रसाद सिंह बीते महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उसके बाद वे ठीक भी हो गए थे, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया गया था.
Former Union Minister Raghuvansh Prasad Singh passes away.
He was admitted at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) in Delhi. pic.twitter.com/PbqAEBtkfF
— ANI (@ANI) September 13, 2020
रघुवंश प्रसाद सिंह राष्ट्रीय जनता दल के साथ तीन दशकों तक राजनीति करते रहे और कई ऐसे मौके आज जब उन्होंने लालू प्रसाद यादव या बाद में पार्टी का संचालन करने वाले उनके बेटे तेजस्वी यादव का तीखा विरोध किया. इसके बाद लालू प्रसाद यादव उनसे मनुहार व आग्रह की मुद्रा में हमेशा मामले को सुलझा लेने की बात करते रहे.
हाल में जब रघुवंश प्रसाद सिंह ने बाहुबली रमा सिंह को पार्टी में शामिल करने के सवाल पर बीमारी की अवस्था में ही अपना इस्तीफा दे दिया तो लालू प्रसाद यादव ने उनके लिए एक भावुक पत्र लिखा जिसमें यह कहा कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं यही हैं.
रघुवंश प्रसाद सिंह केंद्र में यूपीए वन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे और मनरेगा जैसा अहम श्रमिक कानून उनके समय ही लाया गया.
रघुवंश प्रसाद सिंह अपनी ईमानदारी व कामकाज को लेकर सभी दलों में लोकप्रिय व सम्मानीय थे. जब वे अस्वस्थ थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर उनका हाल जाना था.


