पंजाब : लुधियाना के कोर्ट परिसर में धमाका, 2 व्यक्ति की मौत, कई घायल

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कोर्ट परिसर में धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इस घटना के घायलों को अस्पताल में इलाज में भर्ती कराया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लुधियाना के जिला न्यायालय में हुए विस्फोट में घायल लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब सीमाई प्रदेश है और इस तरह का विस्फोट होता है तो राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ पंजाब की एजेंसियां जांच के लिए आगे आएंगी।

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है और कहा है कि चार लोग घायल हुए हैं।  घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। विस्फोट की जांच चल रही है।


लुधियाना के पुलिस ​कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना के संबंध में बताया, यह दोपहर लगभग 12.15 बजे की घटना है, लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर पब्लिक टॉयलेट में धमाके की आवाज आयी। प्राथमिक जांच में इसके कारण का पता नहीं चल सका है, एक संदिग्ध व्यक्ति का शव वहां मिला है, उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जो चार लोग घायल हैं वो खतरे से बाहर हैं। बम डिस्पोजल टीम आ चुकी है और एनएसजी की टीम दिल्ली से चल चुकी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More