ये भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते की शादी है, इनके लिए लाॅकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है

बेंगलुरु : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते व कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की शादी में कोरोना महामारी के दौरान लागू लाॅकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गयी. निखिल की शादी कर्नाटक के पूर्व आवासीय मंत्री व कांग्रेस नेता एम कृष्णपप्पा की पोती रेवती के साथ हुई. शुक्रवार को हुई शादी की आलोचना हो रही है.

इस मामले पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम सीएन अश्वत्थनारायण ने कहा कि इस पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि रामनगर के डिप्टी कमिश्नर से इस संबंध में रिपोर्ट मंगायी गयी है. उन्होंने एसपी से बात करने की बात भी कही.

निखिल मांड्या लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं.

वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिबांग सहित कई लोगों ने इस संबंध में ट्वीट किया है. दिबांग ने ट्वीट में एक फोटो अटैच किया है जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा भी दिख रहे हैं. दिबांग के अनुसार, वे सगाई कार्यक्रम में मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More