लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 फरवरी तक के लिए टली, सीबीआइ ने मांगा समय

रांची : चारा घोटाला मामले के आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को 19 फरवरी तक के लिए टल गयी। झारखंड हाइकोर्ट अब इस मामले पर सुनवाई 19 फरवरी 2021 को करेगा।
लालू प्रसाद यादव के वकील ने कहा है कि दो सप्ताह का समय होने के बावजूद सीबीआइ ने आरोप पत्र दाखिल करने के लिए और समय मांगा, अदालत ने उन्हें एक सप्ताह की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि सीबीआइ की देरी के कारण जमानत पर आदेश नहीं आ पाया और हमें विश्वास है कि 19 फरवरी को सुनवाई उनके पक्ष में होगी, जिसके बाद अगले दो-चार दिनों में उनकी रिहाई होगी।
Despite 2-week’s time, CBI sought more time to file order sheet, court has granted 1-week. Order on bail deferred due to CBI’s delay. Confident that Feb 19 hearing will be in his favour, followed by release in next 2-4 days: Lalu Yadav’s lawyer on bail petition in Jharkhand HC pic.twitter.com/c09IVBEhRr
— ANI (@ANI) February 12, 2021
लालू प्रसाद यादव दिसंबर 2017 से जेल में हैं और उन्हें भ्रष्टाचार रोधी धाराओं के तहत सात साल की सजा सुनायी गयी थी। लालू प्रसाद यादव को चाईबासा ट्रेजरी से निकासी मामले में जमानत मिल गयी है, जबकि दुमका ट्रेजरी मामले से जमानत नहीं मिली है और इस वजह से वे जेल की सजा काट रहे हैं। हालांकि फिलहाल दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अभियान चला रहे हैं और अपने समर्थकों के साथ 50 हजार पोस्टकार्ड लालू की रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा है। तेज प्रताप यादव ने मानवीय आधार पर व स्वास्थ्य कारणों से उनकी रिहाई की मांग की है। लालू कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और रांची में भी रिम्स में उनका इलाज चल रहा था।


