प्रशांत किशोर पर पटना में चार सौ बीसी करने की प्राथमिकी दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

FIR registered against political strategist Prashant Kishor in Patna under sections 420

पटना : चुनाव रणनीतिकार व जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर पटना के पाटलीपुत्र थाने में जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रशांत किशोर पर मोतिहारी के रहने वाले शाश्वत गौतम नामक एक शख्स ने एफआइआर दर्ज करायी है. शाश्वत गौतम का आरोप है कि प्रशांत किशोर ने अपने नए राजनीतिक अभियान बात बिहार की में उनके आइडिया व चोरी के कंटेंट का उपयोग किया है.


जानकारी के अनुसार, शाश्वत गौतम कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं और उन्होंने बिहार की बात के नाम से अपना प्रोजेक्ट बनाया था. उनकी टीम में ओसामा नामक एक युवक काम करता था, जो बाद में इस्तीफा देकर अलग हो गया. आरोप के अनुसार, उसने शाश्वत की टीम के द्वारा सारे कंटेंट को प्रशांत किशोर को दे दिया, जिसे उनकी वेबसाइट पर लोड कर दिया गया.

शाश्वत गौतम ने पुलिस को अपने आरोपों के पक्ष में साक्ष्य भी सौपे हैं. पीके ने हाल ही में अपनी वेबसाइट रजिस्टर्ड करायी है. आरोपों व एफआइआर के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. इस मामले की निगरानी पटना पुलिस के आला अधिकारी करेंगे. शाश्वत गौतम पेशे से इंजीनियर हैं और अमेरिका में रह चुके हैं. 2011 में अमेरिका के जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी ने शाश्वत गौतम का चयर ग्लोबल लीडर्स फेलो के रूप में किया. वे एमबीए डिग्री धारी भी हैं. उन्होंने जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव भी जीता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More