पाकिस्तान पोषित तालिबान से दोस्ती करेगा चीन, अफगानिस्तान में उसकी सरकार को देगा मान्यता

बीजिंग : चीन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान पर कब्जा कर चुके आतंकी संगठन तालिबान से दोस्ती करेगा और उसके साथ दोस्ताना रिश्ते को विकसित करेगा। एएफपी न्यूज ने खबर दी है कि चीन ने अब अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान से दोस्ताना व सहयोगपूर्ण रिश्ता विकसित करने के लिए तैयार है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा है कि तालिबान ने बार-बार चीन से अच्छे रिश्ते विकसित करने की इच्छा जाहिर की है और वे अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण एवं विकास में चीन की भागेदारी का इंतजार कर रहे हैं। हुआ ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं, चीन अफगान के लोगों के अपनी किस्मत तय करने के अधिकार का सम्मान करता है और अफगानिस्तान के साथ मिल कर दोस्ताना और सहयोगी संबंध विकसित करना चाहता है।

हुआ ने तालिबान से शांतिपूर्ण हस्तांतरण की अपील की और समावेशी इस्लामिक सरकार के वादे को निभाने को कहा। चीन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि काबुल स्थित उसका दूतावास ऑपरेशनल है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देश की बिगड़ती स्थिति के कारण वह अपने लोगों को बाहर निकाल रहा है। सोमवार को चीनी दूतावास ने अपने लोगों को अंदर रहने को कहा।

चीन के इस कदम से यह स्पष्ट है कि वह अफगानिस्तान में अपना हस्तक्षेप बढाना का इच्छुक है। तालिबान शासन के साथ वह विभिन्न प्रकार का आर्थिक सहयोग बढाएगा जिससे उसकी दखल स्वाभाविक रूप से बढती जाएगी।

चीन की दूसरी चिंता उइगर मुसलिमों के अलगाववादी आंदोलन को लेकर भी है। वह नहीं चाहता कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल उसके खिलाफ हो, इसलिए वह तालिबान से बेहर रिश्ते विकसित करना चाहता है।

यह सर्वविदित है कि तालिबान पाकिस्तान पोषित है। दुनिया के देश जहां अफगानिस्तान में हुए बदलाव को लेकर चिंतित हैं, वहीं चीन व पाकिस्तान का भाव संतोष वाला व दोस्ताना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More