उन्नाव में पत्रकार को पीटने वाले आइएएस दिव्यांशु पटेल का पुराना वीडियो हुआ वायरल

 

उन्नाव : उत्तरप्रदेश के ब्लाॅक प्रमुख चुनाव की मतगणना के दौरान भड़की हिंसा को कवर कर रहे एक पत्रकार की पिटाई करने वाले आइएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। दिव्यांशु के कुछ पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे बड़ी व ज्ञानपूर्ण बाते ंकहते सुने जा रहे हैं और अब एक पत्रकार की पिटाई को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं और जांच के दायरे में भी हैं।

इस पुराने वीडियो में आइएएस दिव्यांशु पटेल यूपीएससी में चयन होने के बाद यह कह रहे हैं कि वे कभी समाज को नहीं भूलेंगे। दिव्यांशु पटेल अपने एम फिल के दौरान गुरु दक्षिणा में अपने शिक्षक को कहा कि वे आइएएस बन कर गुरु दक्षिण दे देंगे। इस वीडियो में दिव्यांशु कहते हैं कि उनके गुरु ने उनसे कहा कि बन जाने के बाद समाज को मत भूल जाना। दिव्यांशु कहते सुने जा रहे हैं कि बन जाने के बाद तल्ख लहजे में किसी शिक्षक या समाज के किसी व्यक्ति से बात नहीं करेंगे।

पत्रकार हेमंत राजौरा ने यह वीडियो ट्वीट कर लिखा: उन्नाव में पत्रकार को पीटने वाले आइएएस जेएनयू में पढ रहे थे और यूपीएससी में उनका चयन हुआ था तो कह रहे थे कि समाज को नहीं भूलेंगे कभी। प्रोफेसर विवके कुमार को गुरु दक्षिण के रूप् में यह दे रहे हैं अब। सुनिए उनका पहले का विचार और नए कर्म।

एक और पत्रकार परिमल कुमार ने लिखा, जब आइएएस बने ही थे तब का विचार और आज का व्यवहार। ये वही नौकरशाह हैं तो उन्नाव में पत्रकार पीट रहे हैं, दिव्यांशु पटेल। पद ने कैसे बदला है, तब की बात सुनिए और आज की तसवीर देखिए।

उधर, उन्नाव के डीएम ने कहा है कि उन्नाव मैनेजिंग एरिया के चीफ डेवलपमेंट आॅफिसर द्वारा ब्लाॅक चुनाव मतगणना के दौरान पत्रकार को पीटने के मामले में अधिकारी ने अफसोस जताया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More