#Live News : आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, चार जख्मी

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में मुठभेड़ में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। SP ने बताया, “चेकिंग के लिए रोकने पर 2 लोगों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पैर में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। एक फरार है उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।”

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा-वृंदावन के दौरे पर पहुचे। वृंदावन में उन्होंने प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा कि वृंदावन जिस सम्मान का हकदार है, वह सम्मान उसे और पूरे तीर्थ क्षेत्र को प्राप्त हो इसके िलए आपका सानिध्य ऐसे ही बना रहे। उन्होंने संतों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने संतों का अभिनंदन व स्वागत किया।

आंध्रप्रदेश करनूल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गए। रविवार तड़के करनूल जिले के वेलदुरती के मदारपुर गांव में बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घायलों को इलाज के लिए सरकार जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में रविवार सुबह दो और शव निकाले गए। चमोली की डीएम स्वाति भादोरिया ने कहा कि टनल से दो शव निकाले गए हैं व सर्च और रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। पिछले रविवार, सात फरवरी को चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर फटने से हुए हादसे में अबतक कुल 40 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के टीमें राहत-बचाव में लगी हैं।

 

आज पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी है। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आतंकियों ने सीआरपीएफ के दस्ते पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में मृत लोगों को आज लोग सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More