मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस : ब्रजेश ठाकुर को अदालत ने सुनायी उम्रकैद की सजा

नयी दिल्ली : दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को उम्र कैद की सजा सुनायी है. अदालत ने उसके मामले की सुनवाई करते हुए उसे पहले ही दोषी करार दिया था. अदालत ने कहा कि वह अपने जीवन का शेष समय अब जेल में ही बिताएगा.

मालूम हो कि ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर में एक बालिका गृह का संचालक था, लेकिन वह अपने संपर्क के प्रभावशाली लोगों से लड़कियों का यौन शोषण करवाता था. इस मामले के खुलासे के बाद बिहार में हड़कंप मच गया था. उसके नीतीश सरकार में मंत्री रही मंजू वर्मा के पति से संपर्क थे और इसी विवाद के कारण मंजू वर्मा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा.

इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी गयी थी और मामले की सुनवाई बिहार से बाहर ट्रांसफर की गयी.

इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी गयी थी और मामले की सुनवाई बिहार से बाहर ट्रांसफर की गयी. प्रवर्तन निदेशालय ने ब्रजेश ठाकुर की 7.30 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More