कंगना राणावत ने ट्वीट कर कहा, मुंबई में मेरे ऑफ़िस में आए बीएमसी के लोग, कल करेंगे उसे नष्ट


संजय राउत ने कंगना राणावत को हरामखोर लड़की कहा है, जिस पर एक ट्वीट कर कंगना ने जवाब दिया है और कहा है कि वे नौ सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं.

मुंबई : अभिनेत्री कंगना राणावत इन दिनों महाराष्ट्र की मुख्य सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के प्रभावशाली नेता संजय राउत से तीखी बहस को लेकर चर्चा में हैं. कंगना राणावत ने मुंबई से बाहर हैं और उन्हें वहां नहीं लौटने की चेतावनी भी दी गयी है. इस बीच मुंबई ने आज एक ट्वीट किया है, जिसके साथ एक वीडियो भी है. यह वीडियो कंगना के अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्ज का है.

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्ज का आफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल की मेहनत कर कमाया है, मेरा जिंदगी में एक ही सपना था, मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का आॅफिस हो, मगर लगता है यह सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बृहत मुंबई महानगरपालिका के कुछ लोग पहुंचे.


कंगना ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि बीएमसी के अधिकारियों ने मेरे कार्यालय पर जबरन कब्जे में लिया और मेरे पड़ोसियों की आपत्ति पर उन्हें परेशान किया. कंगना ने लिखा कि उन्होंने कहा कि वो जो मैडम है, उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा. उन्होंने कहा है कि मुझे यह सूचना दी गयी है कि कल वे मेरी संपत्ति को नष्ट करने की कार्रवाई करेंगे.

इससे पहले कल कंगना राणावत ने ट्वीट कर संजय राउत से कहा था कि यह उनका देश है और वे कहीं भी जा सकती हैं.

कंगना सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में परिवारवाद, ग्रुपिज्म व ड्रग एंगल की बात लगातार उठाती रही हैं. वे इस मामले में लगातार लोगों की साजिश का शिकार सुशांत को बताती रही हैं. वहीं, यह भी चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय कंगना राणावत को मुंबई जाने पर वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएगा, ताकि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाया जा सके.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More