#YusufMemon मुंबई धमाकों का आरोपी यूसुफ मेनन की नासिक की जेल में मौत

नासिक (महाराष्ट्र) : मुंबई के 1993 बम धमाकों के आरोपी यूसुफ मेनन की आज सवेरे नासिक की सेंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. यूसुफ मेनन टाइगर मेनन का भाई था. जेल अधिकारी ने कहा है कि 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी और फरार आरोपी टाइगर मेमन की आज नासिक सेंट्रल जेल में मौत हो गयी.

यूसुफ को 2007 में उम्र कैद की सजा सुनायी गयी थी. पहले वह मुंबई की जेल में बंद था और फिर 2018 में उसे नासिकजेल में शिफ्ट किया गया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है.

यूसुफ मेनन के एक भाई याकूब मेनन को फांसी की सजा दी गयी थी. मेनन बंधुओं पर दाउद के साथ मुंबई बम धमाकों का आरोप था. यूसुफ पर आरोप था कि उसने मुंबई के अल हुसैनी इमारत में अपना फ्लैट और गैराज आतंकवादी गतिविधियों के लिए दिया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More