कंगना राणावत के दफ्तर तोड़ने पर मुंबई हाइकोर्ट ने लगायी रोक, बीएमसी से मांगा जवाब

सुनवाई के बाद बंबई हाइकोर्ट ने कंगना के घर तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इस संबंध में बीएमसी से जवाब मांगा गया है।

मुंबई : अभिनेत्री कंगना राणावत के दफ्तर को तोड़ने के लिए बुधवार को बीएमसी के अधिकारियों की एक टीम पहुंची. बीएमसी के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है. उन्होंने कंगना राणावत के कार्यालय को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है. दो दिन पहले बीएमसी के अफसरों ने कंगना के आफिस का जायला लिया था और उसके बाद यह कहा गया था कि उनके अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी.


खुद कंगना ने भी कहा था जिस दफ्तर को उन्होंने अपनी 15 साल की कड़ी मेहनत से बनाया उसे बीएमसी तोड़ने वाली है. उधर, कंगना के वकील ने बंबई हाइकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है जिसमें इसे गलत बताते हुए तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग की गई है.

वहीं, कंगना राणावत अभी बंबई के रास्ते में हैं. आज सुबह वे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित अपने गांव से सड़क मार्ग से मोहली पहुंची और वहां से विमान से मुंबई आ रही हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More