नहीं रहीं बहुजन आंदोलन का अहम चेहरा गेल ओमवेट, अमेरिकी मूल की लेखिका ने इस वजह से चुना भारत को घर

मुंबई : भारत में बहुजन आंदोलन की अहम चेहरा रहीं गेल ओमवेट का निधन हो गया। वे दलित चिंतक व लेखिका थीं, जिन्होंने भारत में दलितों की स्थिति और इतिहास पर शानदार काम किया। बाबा साहेब आंबेडकर पर उन्होंने किताब लिखी, जिससे बहुजन आंदोलन को मजबूती मिली।


गेल ओमवेट महिला सशक्तीकरण एवं महिला अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत रहीं। 81 वर्षीया अमेरिकी मूल की भारतीय गेल ओमवेट ने 25 अगस्त 2021 को आखिरी सांस ली। उनका जन्म अमेरिका में ही हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी कर्मभूमि भारत को बनाया।

गेल ओमवेट ने अपने पति व आंदोलनकारी भारत पाटणकर के साथ श्रमिक मुक्ति दल की स्थापना की। 1976 में इन दोनों ने विवाह किया था। अमेरिका के मिनीपोलिस में जन्मीं गेल ओमवेट ने भारत में जाति विरोधी आंदोलन, दलित अधिकार, महिला अधिकार व पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर काफी काम किया और कई किताबें लिखीं।

उन्होंने कांशीराम के साथ भी मंच साझा किया था और उलितों के उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होती थीं। उनके निधन पर राजद सांसद मनोज झा, पत्रकार दिलीप मंडल, ट्राइबर आर्मी के संस्थापक हंसराज मीणा सहित कई लोगों ने शोक जताया है और उनके योगदान को याद किया है।

25 से अधिक किताबों की लेखिका गेल ओमवेट अमेरिका से कांॅलेज के दिनों में भारत आयी थीं। उन्होंने पीएचडी का विषय था पश्चिम भारत में गैर ब्राह्मण आंदोलन। वे यहां सामाजिक आंदोलन को समझने व महात्मा फुले पर काम करने आयी थीं। और फिर यहीं होकर रह गयीं। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के सतारा जिले के कासेगांव में 26 अगस्त को किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More