सार्क देशों के साथ पीएम मोदी ने कोरोना पर की चर्चा, आपाकालीन फंड व रैपिड टीम बनाने का प्रस्ताव

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्क देशों के प्रमुखों के साथ कोरोना वायरस से लड़ने को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा की और साझा रणनीति पर जोर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम कोविद – 19 इमरजेंसी फंड बनाएं और यह हम सभी के स्वैच्छिक योगदान पर आधारित हो सकता है. उन्होंने कहा कि भारत इस फंड के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डाॅलर के शुरुआती प्रस्ताव के साथ शुरुआत कर सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम परीक्षण किट और अन्य उपकरणों के साथ भारत के डाॅक्टरों और विशेषज्ञों की एक रैपिड रिस्पांस टीम तैयार कर रहे हैं.
#WATCH live from Delhi: PM Modi leads India at the video conference of all SAARC member countries, over #COVID19. https://t.co/zi14G2pX7e
— ANI (@ANI) March 15, 2020
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावों का स्वागत किया और कहा लंबी अवधि में आर्थिक सुधार एवं कोबिद 19 के लिए आपातकालीन निधि बनाने का प्रस्ताव अच्छी पहल है.
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों व सार्क देशों को इस पर बातचीत करने के लिए एक साथ लाने की पहल का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उनका धन्यवाद करते हैं, क्योंकि एकजुटता की तो हर समय आवश्यकता है लेकिन जब दुनिया एक महामारी से लड़ रही है तो ऐसे समय में हमारे आपसी मतभेदों को हमें पीछे छोड़ देना चाहिए.
Zafar Mirza, State Minister of Health of Pakistan: It is a matter of concern that #COVID19 has been reported from Jammu & Kashmir and in view of health emergency, it is imperative that all lockdown in the territory must be lifted immediately. pic.twitter.com/fIEoOxLbPd
— ANI (@ANI) March 15, 2020
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया ने वीडियो कान्फ्रेंस से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा हमें कोरोना वायरस से निबटने के लिए टेली-मेडिसिन के लिए एक सामान्य ढांचा तैयार करना चाहिए. सीमाओं के बंद होने से भोजन, दवाओं व बुनियादी वस्तुओं की उपलब्धता में समस्या हो जाएगी.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने पहल की. मैं भारतीय छात्रों के साथ वुहान से हमारे 23 छात्रों को लाने में उनकी मदद के लिए धन्यवाद देती हूं. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारा सामूहिक ज्ञान व प्रयास इस समय जब हम कोबिद 19 से लड़ रहे हैं तो सार्क क्षेत्र के लिए मजबूत रणनीति तैयार करने में मदद करेंगे.




