कीमतें गिरीं तो मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये लीटर बढाया

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढा दी है. हालांकि इसकी कीमतें नहीं बढेंगी, क्योंकि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके मूल्यों में आ रही गिरावट में समायोजित कर दिया जाएगा. सरकार ने यह यह कदम ऐसे वक्त में लिया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की कीमतें गिर रही हैं. सरकार की यह कोशिश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कमी आने से सरकारी खजाने के लिए लाभ हासिल करने के उद्देश्य से है.


इसके अलावा पेट्रोल ओर डीजल पर लगने वाला सड़क उपकर भी एक-एक रुपये प्रति लीटर बढा कर अब 10 रुपये कर दिया गया है. सरकार के कदम पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया क्या आती है अब इस पर लोगों की निगाह है, क्योंकि पहले ही कांग्रेस पेट्रोलियम मूल्यों में गिरावट का लाभ जनता को ट्रांसफर करने की मांग कर चुकी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More