देवेंद्र फडणवीस बोले – मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा बोली – साबित कर देंगे बहुमत

 

मुंबई/नयी दिल्ली : देश की राजनीति की आज सबसे बड़ी घटना सुबह-सुबह देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा-एनसीपी की सरकार बन जाना रहा. सरकार बनने पर जहां विभिन्न दलों व नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है, वहीं दोबारा मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मोदी हैं तो मुमकीन है. उन्होंने कहा कि वे एक स्थिर और मजबूत सरकार देंगे. देवेंद्र फडणवीस दोबारा सीएम बनने के बाद आज मुंबई में पार्टी कार्यालय गये जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

 

उधर, दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम महाराष्ट्र में बहुमत साबित कर देंगे. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव में हम देवेंद्र फडणवीस को सीएम प्रोजेक्ट कर लड़े थे, उन्होंने शिवसेना उम्मीदवारों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसलिए वे एक बार फिर सीएम बने हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी एवं शिवसेना देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर कब्जा करना चाहती थी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है.

 

उधर, डिप्टी सीएम बने अजीत पवार शाम में पार्टी में अपने समर्थकों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं. वे एनसीपी एमपी सुनील टटकारे एवं विधायक दिलीप वालसे पाटिल एवं हसन मुसरीफ के साथ बैठक कर रहे हैं. वहीं, एनसीपी विधायक अतुल बेंके ने कहा है कि वे शरद पवार के साथ हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More