असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के बांग्लादेश के लिए सत्याग्रह वाले बयान पर पूछा यह सवाल

मुर्शिदाबाद (West Bengal Elections 2021) : एआइएमआइएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम के लिए सत्याग्रह करने वाले बयान पर सवाल पूछा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए सत्याग्रह किया था, अगर आपने बांग्लादेश के लिए सत्याग्रह किया तो मुर्शिदाबाद के लोगों को बांग्लादेशी क्यों कहते हैं?

असदु्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा लोगों के बीच नफरत फैला रही है। जब एक मुसलिम बच्चा पानी के लिए मंदिर जाता है तो उसकी पिटाई की जाती है। मुसलिमों को जिहादी कहा जाता है, आदिवासियों को नक्सली कहा जाता है और सेकुलर सोच के लोगों को राष्ट्रविरोधी कहा जाता है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उनके बांग्लादेश दौरे और वहां पश्चिम बंगाल का जिक्र करने पर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी सवाल उठाया है और चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More