सीबीएसइ व आइआइटी की परीक्षाओं पर मानव संसाधन मंत्री निशंक ने की यह बड़ी घोषणा

नयी दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एक-दो दिन में एलान हो जाएगा. सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान स्वयं निशंक करेंगे. परीक्षा की तारीखों सीबीएसइ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.


साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्री ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन की तारीखों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जेइइ मेन 2020 की परीक्षा 18 जुलाई 2020 से आरंभ होेकर 23 जुलाई 2020 तक चलेगी. जबकि नीट यूजी 2020 का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा.

आइआइटी जेइइ मेन की परीक्षा 18, 20, 21, 22 व 23 जुलाई को होगी. आइआइटी जेइइ एडवांस की परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी. इसकी तारीख बाद में एलान की जाएगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More