नूतन सिंह ने बनाई विरोध की रणनीति, ज़ूम पर हुई जन संवाद कर्मियों की बैठक

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर बनी सहमति

फेक ट्वीटर हैंडल से सोशल मीडिया आंदोलन पर दिया बल

नूतन ने कंपनी पर दबाव डालने से रोका

बकाया वेतन के मांग न करने की कही बात

ज्योति चौहान

रांची : मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र को बंद करने के आदेश के बाद से जनसंवाद केंद्र के कर्मचारी परेशान हैं। लेकिन नियोजक से वेतन की मांग ना कर, ये राज्य सरकार को नियोजन देने की मांग कर रहे हैं। कंपनी के इशारे पर अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जनसंवाद केन्द्र के आंतरिक सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सभी जनसंवाद कर्मियों ने जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिंह की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया। नूतन सिंह ने अगुवाई करते हुए कहा कि ये समय कंपनी का साथ देने का है विरोध करने का नहीं। अप्रैल माह से जो वेतन नहीं मिला है। उसके लिए कंपनी निर्णय लेने के लिए सक्षम है, लेकिन घर की बात बाहर नहीं जानी चाहिए।

नूतन ने सर्वसम्मति से तय किया जाएगा राज्यपाल को मांग पत्र के माध्यम से जनसंवाद केन्द्र की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन बनाने की जिम्मेदारी मृदुल राज को दी गई।

फेक ट्वीटर हैंडल से बनाए दबाव

बैठक के दौरान एक कर्मचारी को क‌ई ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे की वे सरकार पर नियोजन के लिए दबाव बना सकें।

इसी के साथ सारे ट्वीट्स को पहले व्हाट्स‌अप समूह पर सत्यापित कराने की बात कही गई। उसके बाद तमाम लोकल जन माध्यमों को भी टैग करने की बात हुई है।‌ ताकि जन., माध्यमों के जरिए मामला जनता, प्रशासन और सरकार तक पहुंचे और भावनात्मक रूप से सरकार मामले में संज्ञान ले सके।

ना जाएं कंपनी के खिलाफ

जनसंवाद की जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिंह ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में कंपनी के पास चार माह का वेतन और अनुभव प्रमाण पत्र है। अगर कोई भी कर्मचारी कंपनी के खिलाफ जाता है, तो उन्हें नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इस संकट के समय हमें एकजुट होकर सरकार से मांग करनी चाहिए।

प्रिया सिंह संजय जैन पर लगा रही आरोप

प्रिया सिंह नाम की युवती ने माइका के संचालक के विरुद्ध ट्वीटर के जरिए हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि माइका कंपनी के खुद को सीईओ कहने वाले संजय जैन कर्मी के पर्सनल लाइफ में एंट्री करने का बड़ा सौख है। इस कंपनी का इतिहास खोलकर देखा जाए तो लड़कियों का केवल शोषण ही हुआ है और बात को दबाने के लिए नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।

वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि हम आपको पेमेंट नहीं करेंगे। लिखित इसीलिए गया है ताकि हम कंपनी पर दावा ना कर सकें। एक तो माइक कंपनी हम कर्मियों का आधा वेतन मार लेती है। ऊपर से चार महीने से सैलरी नहीं दी है। सिर्फ अपनी बाहबाही के लिए हम कर्मियों से काम करवाते रही है।

प्रिया ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लिखा है कि ऐसी कंपनियां कर्मियों के कार्य देखकर नहीं बल्कि लड़कियों के रंग रूप एवं ढांचा देखकर सैलरी बढ़ाते हैं। इनकी रात में होने वाली पर्सनल पार्टी नहीं अटेंड करने पर नौकरी से निकाल देने एवं सैलरी नहीं बढ़ाने की धमकी देते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More