अर्जुन कपूर के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को भी हो गया कोरोना, बहन अमृता को आया गुस्सा

 

मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को भी कोरोना संक्रमण हो गया है. मलाइका अरोड़ा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है. मलाइका अरोड़ा ने लिखा है कि उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया है और उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. मलाइका ने यह भी लिखा है कि वे भी घर पर हैं और ठीक हैं. उन्होंने कहा है कि वे घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं.

उन्होंने कहा है कि वे डाॅक्टरों और संबंधित आथिरिटी के निर्देश पर कोविड के संबंध में सभी गाइडलाइन को घर पर फालो कर रही हैं. उन्होंने सभी के सुरक्षित रहने की कामना की है. हालांकि मलाइका अरोड़ा की कोरोना रिपार्ट साझा होने और उस पर लोगों द्वारा मजे लिए जाने पर उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने कड़ी नाराजगी जतायी है.

अमृता अरोड़ा ने मलाइका की कोरोना रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा करने पर नाराजगी जतायी और इसे सेलिब्रिटी की कीमत बताया. उसके लीक होने पर भी उन्होंने सवाल उठाया. उन्होंने लिखा कि इसमें मजे लेने व चर्चा करने की क्या बात है कि उन्हें यह कब और कैसे हुआ.

मलाइका अरोड़ा से पहले उनके ब्वाॅय फ्रेंड अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More