महाराष्ट्र : पूर्व सीएम अशोक चह्वाण बने मंत्री, अजीत पवार डिप्टी सीएम

 

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज एनसीपी नेता अजीत पवार व कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण को राज्य सरकार के मंत्री पद की शपथ दिलायी. अजीत पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेवारी संभालेंगे और राज्य शासन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बाद नंबर दो की हैसियत में होंगे. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक चह्वाण कैबिनेट मंत्री की जिम्मेवारी संभालेंगे.

राज्यों में ऐसा पहले भी हुआ है, जब मुख्यमंत्री पद पर रह चुके व्यक्ति मंत्री पद को स्वीकार करने के लिए राजी हुए. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल गौर बाद में शिवराज सरकार में मंत्री बने थे. वहीं, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी राज्य के मंत्री पद की शपथ ली है. यानी पिता् के कैबिनेट में पुत्र भी शामिल हो गए हैं.

इनके अलावा एनसीपी नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता धनंजय मुंडे और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस विस्तार के बाद राज्य मंत्री परिषद में कुल 43 मंत्री हो गए. सर्वाधिक मंत्री एनसीपी कोटे से ही हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More