महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना लाॅकडाउन को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन में होगी कटौती

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए अफसरों एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जाएगी. राज्य के उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री अजीत पवार ने कहा कि ग्रेड ए व बी के अधिकारियों के वेतन में 50 प्रतिशत की कटौती की जाएगी और ग्रेड सी के कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. उन्होंने बताया कि ग्रेड डी के कर्मचारियों के वेतन में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी.
इसके साथ ही अजीत पवार ने बताया कि एमएलए व एमएलसी सहित सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के वेतन में 60 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. यह कटौती मार्च महीने के वेतन में की जाएगी.
इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि कोरोना से मौत होने पर किसी भी धर्म के शख्स का शव जलाया जाएगा. इसके साथ ही अंतिम संस्कार में सिर्फ पांच लोग शामिल होंगे. ऐसा फैसला संक्रमण को रोकने के लिए लिया गया है. यह माना जाता है कि दफनाने से संक्रमण का खतरा रहता है.


