महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के ग्यारापट्टी में सुरक्षा बलों ने 26 नक्सलियों को मारा गिराया, चार जवान घायल

नागपुर : महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए।

नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन में चार जवान घायल हुए, जिन्हें एयरलिफ्ट कर नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More