मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की उम्र में निधन

लखनऊ : मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की सूचना उनके बेटे व उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन ने मंगलवार की सुबह ट्विटर पर दी. उन्होंने बताया है कि आज शाम साढे चार बजे उनका दाह संस्कार किया जाएगा और लोगों से अपील की है कि वे अपने घर में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करें.


लालजी टंडन की तबीयत अत्यधिक खराब होने की सूचना सोमवार की शाम में आयी थी। वे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लालजी टंडन के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी लखनऊ आए थे.


लालजी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी थे. कल्याण सिंह के जमाने में वे यूपी भाजपा के शीर्ष नेताओं में गिने जाते थे. वे राज्य सरकार के मंत्री और लखनऊ के सांसद भी रह चुके थे.

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना प्रकट की है और कहा है उन्होंने समाज की सेवा में अमूल्य योगदान दिया और उत्तरप्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए बड़ा योगदान दिया. वे कुशल प्रशासक व आमलोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे. प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी के रूप में काम कर चुके थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More