तेजस्वी ने बताया लालू यादव का जन्मदिन किस रूप में मनाएगा राष्ट्रीय जनता दल

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन कल गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी. उन्होंने कहा कि हम केक काट कर या मोमबत्ती जलाकर लालू जी का जन्मदिन नहीं मनाएंगे, बल्कि गरीबों को खाना खिलाएंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि कि हम गरीब, बेरोजगारों और किसानों की चिंता करते हैं, जबकि राज्य सरकार को केवल चुनाव की चिंता है.
Tomorrow we will celebrate Lalu ji’s birthday as ‘Garib Samman Diwas’. Instead of cutting a cake or lighting candles, we will feed the poor. We worry about the poor, unemployment & farmers while state govt only worries about elections: RJD leader Tejashwi Yadav pic.twitter.com/sT46Q9jZYk
— ANI (@ANI) June 10, 2020
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा हैथ् क कोई जनसेवक भला कैसे 85 दिनों तक घर के अंदर रह सकता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि लाॅकडाउन में 45 दिन विलंब से जब मुख्यमंत्री ने विधानमंडल के विपक्षी दलों की वीडियो कान्फ्रेंस बुलायी थी तब मैंने सभी के सामने उन्हें कहा था कि कम से कम अब तो आप स्वयं बाहर निकल परिस्थितियों का जायजा लीजिए, तब उन्होंने प्रश्न को टालते हुए कहा कि कि वो हमारे साथ बाहर चलेंगे.
तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा कि गोपालगंज में इनके विधायक ने नरसंहार किया तो मैं पीड़ितों से मिलने जा रहा था तब मेरे साथ चलना तो दूर उल्टा इन्होंने हजारों पुलिसकर्मियों से रास्ता रुकवा कर मुझ पर केस दर्ज करवा दिया.
जब इनके हत्यारे विधायक ने गोपालगंज में नरसंहार किया। मैं पीड़ितों से मिलने जा रहा था तब मेरे साथ चलना तो दूर उल्टा इन्होंने हज़ारों पुलिसकर्मियों से रास्ता रुकवा कर मेरे ऊपर केस दर्ज करवा दिया। कोई जनसेवक कैसे लगातार 85 दिन घर के अंदर रह सकता है? #BiharKaCmGayabHai
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 10, 2020


