लद्दाख पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, हमारी एक इंच जमीन पर भी दुनिया की कोई ताकत कब्जा नहीं कर सकती

लेह : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 15 जून की गलवान घाटी झड़प के बाद आज पहली बार लद्दाख के दौरे पर पहुंचे. रक्षामंत्री ने इस दौरान अग्रिम पंक्ति पर सेना की तैयारियों का निरीक्षण किया और उन्हें संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ सीडीएस बिपिन रावत व सेना प्रमुख एमएम नरवाणे भी मौजूद थे.


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा विवाद को सुलझान के लिए बातचीत का दौर चल रहा है. मामला हल होना चाहिए, लेकिन कहां तक हल होगा इसकी मैं अभी कोई गारंटी नहीं दे सकता हूं. उन्होंने कहा कि लेकिन मैं इतना यकीन दिलाना चाहता हूं कि भारत की एक इंच जमीन को भी दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती, उस पर कब्जा नहीं कर सकती है.


रक्षामंत्री ने कहा कि हम अशांति नहीं चाहते हैं, शांति चाहते हैं. हमने कभी दुनिया के किसी देश के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की, लेकिन अगर दुनिया की कोई ताकत हमारे स्वाभिमान को चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तोउसे हम किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे.

रक्षामंत्री ने अपने दौरे के क्रम में सैनिकों से बात की. उन्हें मिठाई खिलाकर उनका उत्सावर्द्धन किया. उन्होंने लद्दाख के लुकुंद में भारतीय सेना और आइटीबीपी कर्मियों से बातचीत की.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More