कानपुर इनकाउंटर का दोषी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास हुआ अरेस्ट

उज्जैन: कानपुर इनकाउंटर कांड का मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे आज सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले वह पुलिस को चकमा देकर फरीदाबाद से भाग गया. उज्जैन में उसे महाकाल मंदिर के पास से अरेस्ट किया गया. उसने वहां सुरक्षा में तैना पुलिस कर्मियों को अपनी पहचान बतायी उसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया.

 

विकास दुबे की गिरफ्तारी को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने नरोत्तम मिश्र ने पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया है. उन्होंने कहा है कि कानपुर की नृंशस घटना के बाद मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी और जैसे ही सूचना मिली उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

फिलहाल विकास दुबे मध्यप्रदेश की पुलिस के कब्जे में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

उसकी गिरफ्तारी से पहले उसके पांच करीबी को पुलिस ने इनकाउंटर में मार गिराया है. उसका करीबी प्रभात मिश्रा व रणवीर शुक्ला आज तड़के इनकाउंटर में मारा गया. प्रभात मिश्रा कानपुर में तो रणबीर शुक्ला इटावा में मारा गया. वहीं, उसका भतीजा अमर दुबे कल इनकाउंटर में मारा गया था. उसके एक मामा व एक चचेरे भाई को भी पुलिस ने इनकाउंटर में मार गिराया था. इसके अलावा दयाशंकर अग्निहोत्री सहित कई दूसरे सहयोगियों को पुलिस ने जिंदा गिरफ्तार किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More