कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस इनकाउंटर में मारा गया

कानपुर : कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार की सुबह मारा गया. उज्जैन में गुरुवार को पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किए जाने के बाद यूपी एसटीएफ गुरुवार रात ही उसे लेकर कानुपर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन इसी दौरान रास्ते में पुलिस काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की और इसी दौरान पुलिस ने उस पर गोली चला दी. पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Body of gangster Vikas Dubey who was killed in police encounter today, at LLR Hospital in Kanpur. pic.twitter.com/82X50eFiaJ
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
कानपुर के आइजी मोहित अग्रवाल ने कहा है कि विकास दुबे पुलिस के इनकाउंटर में मारा गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में चार पुलिस वाले भी घायल हुए हैं. वहीं, कानपुर पश्चिम के एसपी ने कहा कि विकास दुबे ने पुलिस वाहन दुर्घटना होने के बाद एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छिन कर भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने उसको चारों ओर से घेर कर कंबिंग की, जिसमें उसने गोली चला दी और फिर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी.
#WATCH 4 policemen were injured in the accident today. Vikas Dubey has been killed in police encounter: Kanpur IG Mohit Agarwal pic.twitter.com/JM7ei1XY41
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020


