कानपुर इनकाउंटर का दोषी व विकास दुबे का खास रामविलास त्रिवेदी ठाणे से गिरफ्तार

मुंबई : कानपुर इनकाउंटर के एक आरोपी व विकास दुबे के करीबी अरविंद उर्फ गुड्डअन रामविलास त्रिवेदी को मुंबई एटीएस ने शनिवार को ठाणे से गिरफ्तार किया. उसके बारे में महाराष्ट्र एटीएस की जुहू शाखा को खुफिया सूचना मिली थी कि वह ठाणे के कोल्शेट रोड में छिपा हुआ है। इसके बाद एटीएस ने अभियान चला कर उसे गिरफ्तार लिया. उसके साथ उसका ड्राइवर सोनू तिवारी भी गिरफ्तार किया गया है.
11जुलाई को ATSजुहू यूनिट मुंबई को एक गुप्त सूचना मिली कि #KanpurEncounter का एक आरोपी ठाणे में है। ATS जुहू यूनिट ने कोल्शेट रोड, ठाणे में एक जाल बिछाया और आरोपी अरविंद उर्फ गुड्डन रामविलास त्रिवेदी(#विकास_दुबे के साथ फाइल फोटो में) और उसके चालक सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। pic.twitter.com/PCf4PQ6kRj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2020
कानपुर में विकास दुबे के बिकरू गांव में घटना को अंजाम दिए जाने के बाद से वह फरार था और इधर-उधर छिपता हुआ ठाणे पहुंचा था. शुक्रवार को उज्जैन से कानपुर लाए जाने वक्त विकास दुबे के हुए इनकाउंटर के बाद इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है.
उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने अबतक कानपुर इनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे सहित छह लोगों का इनकाउंटर किया है, जिसमें तीन विकास के रिश्तेदार ही थी. इसके अलावा इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. यूपी एसटीएफ अभी भी मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ अभियान चला रही है. आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में 25 से 30 लोग शामिल थे.


