झारखंड में लाॅकडाउन एक सप्ताह और बढा, कल से दुकानें दो बजे तक ही रहेगा खुला

रांची : झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम से लगाए गए कोरोना लाॅकडाउन को बुधवार को एक और सप्ताह के लिए बढा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया।
In view of #COVID19 situation, it has been decided to extend the duration of ‘Swasthya Suraksha Saptah’ till 6 am on May 6. Some changes have been made in the guidelines: Jharkhand CM Hemant Soren (file photo) pic.twitter.com/9KIMd5njiW
— ANI (@ANI) April 28, 2021
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह छह मई सुबह छह बजे तक बढाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने लिखा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पूर्व के निर्देश में कुछ परिवर्तन किए गए हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पूर्व के निर्देश में कुछ परिवर्तन किये गए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जायेगी।सहयोग करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। https://t.co/QYb3cRqSFu
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 28, 2021
कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए पूर्वी राज्यों में झारखंड पहला प्रदेश है जिसने मिनी लाॅकडाउन लगाने की पहल की है और इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया गया है। विस्तारित लाॅकडाउन में अब आवश्यक चीजों की दुकान दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी।


