झारखंड : राज्य सरकार 18 से 45 साल के लोगो को देगी मुफ्त कोरोना टीका

रांची : झारखंड सरकार राज्य के 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त कोरोना टीका दिलाएगी। इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त कोरोना टीका उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार कोरोना के खिलाफ दिन-रात काम कर रही है और झारखंड जीतेगा कोरोना फिर हारेगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 19 अप्रैल को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को एक मई से कोरोना टीका दिए जाने के फैसले का ऐलान किया। इसके बाद बारी-बारी से कई राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश के लोगों को इसे मुफ्त दिए जाने का ऐलान किया।
Jharkhand to provide free COVID-19 vaccine to all above 18 years of age: CM
Read @ANI Story I https://t.co/RCjUjxXvLV pic.twitter.com/F6DzZdmFGY
— ANI Digital (@ani_digital) April 22, 2021
छत्तीसगढ, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, केरल व असम जैसे राज्य पहले ही अपने प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त कोरोना टीका देेने का ऐलान कर चुके हैं, अब इस कड़ी में झारखंड भी शामिल हो गए। सरकार ने तीसरे फेज के कोरोना टीकाकरण अभियान में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका दिए जाने का निर्णय लिया था। इससे पहले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और फिर 45 से अधिक के वैसे लोग जो किसी तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं, को टीका देने का निर्णय लिया गया था।
झारखण्ड राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के राज्यवासियों को कोरोना वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क लगाया जायेगा।
इस विकट संक्रमण में लोगों को मदद के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। मुझे विश्वास है सभी के सहयोग से हम कोरोना को फिर मात देंगे।
कोरोना हारेगा, झारखण्ड जीतेगा।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 22, 2021
अब 1 मई से चैथे चरण का टीकाकरण अभियान देश में शुरू होगा, जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा।
झारखंड के प्रभारी स्वास्थ्य सचिव सह विकास आयुक्त अरुण सिंह ने कहा है कि 18 साल से 45 साल के दायरे में एक करोड़ 57 लाख लोग आते हैं और उनके टीकाकरण का आदेश जारी कर दिया गया है। इस मद में 200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।


