जयंती पर याद की गयीं इंदिरा गांधी, सोनिया-मनमोहन व अन्य ने दी श्रद्धांजलि

 

नयी दिल्ली : भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 19 नवंबर को जयंती है. आज ही के दिन 1917 में उनका जन्म हुआ था. इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. सोनिया गांधी एवं मनमोहन सिंह ने उनकी 102वीं जयंती पर इंदिरा गांधी मेमोरियल जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

इसके साथ ही संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनकी तसवीर के समक्ष स्पीकर ओम बिडला, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी एवं अन्य ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.

इसके साथ ही आज 2019 के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा की गयी. यह घोषणा इंदिरा गांधी स्मारक न्यास की ओर से किया गया. इस साल यह पुरस्कार डेविड एटेनबरो को दिए जाने का निर्णय लिया गया. डेविड एनेनबरो ब्रिटिश नागरिक हैं एवं ब्राडकास्टर एवं प्राकृतिक इतिहासकार हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More