जम्मू कश्मीर में सिविलियन पर हमलों के बाद ऑपरेशन तेज, मारे गए दो आतंकी, अबतक 11 ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हाल के दिनों में आम नागरिकों को आतंकवादियों द्वारा निशान बनाए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले कुछ दिनों में आठ अलग-अलग मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर में कुल 11 आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार ने कहा कि बेमिना में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि तंजील नामक आतंकी मारा गया। श्रीनगर मे कुल पांच आतंकवादी थे, जिसमें शुक्रवार को दो आतंकवादी मारा गया और शेष तीन को मार गिराने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विजय कुमार ने कहा, दो-तीन सिविलियन हमलों के बाद हमने बहुत आक्रामक ऑपरेशन शुरू कर दिया था। अभी तक 8 मुठभेड़ हुई हैं जिसमें 11 आतंकवादी मारे गए हैं। आज के ऑपरेशन में शाहिद मारा गया जिसने पीडीडी के मुलाज़िम को मारा था।


उन्होंने कहा, दो-तीन सिविलियन हमलों के बाद हमने बहुत आक्रामक ऑपरेशन शुरू कर दिया था। अभी तक 8 मुठभेड़ हुई हैं जिसमें 11 आतंकवादी मारे गए हैं। आज के ऑपरेशन में शाहिद मारा गया जिसने पीडीडी के मुलाज़िम को मारा था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More