इरफान अंसारी ने हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तबलीगी जमात के विरुद्ध दर्ज केस को वापस लेने की मांग की


Jamtara MLA Irfan Ansari wrote a letter to Jharkhand CM Hemant Soren demanding withdrawal of the case registered against the Tabligi Jamaat in jharkhand

जामताड़ा के विधायक डाॅ इरफान अंसारी का आरोप, केंद्र सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए तबलीगी जमात के विदेशी नागरिकों को बलि का बकरा बनाया

पूरी घटना क्रम से विदेश में भारत की छवि धूमिल हुई

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को पत्र लिखकर झारखंड में तबलीगी जमात (Tabligi Jamaat) के विरुद्ध दर्ज केस की समीक्षा कर कांड वापस लेने का अनुरोध किया। विधायक ने बताया कि मुंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने स्पष्ट रूप से तबलीगी जमात के विरुद्ध मामले की सुनवाई करते हुए कहां है कि कोविड19 (Corona Virus) फैलाने के नाम पर तबलीगी जमात के विदेशी नागरिकों को बलि का बकरा बनाया गया। इसी आधार पर उनका केस खारिज कर दिया।

 

इससे यह साफ स्पष्ट हो गया कि तबलीगी जमात के लोगों को एक साजिश के तहत केंद्र सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए फंसाया गया। मुंबई उच्च न्यायालय ने इस मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने के लिए प्रचार माध्यमों को भी लताड़ लगाई और कहा की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने इस मामले को ऐसे पेश किया जैसे दिल्ली मरकज में आने वाले विदेशी ही देश में कोविड19 संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। इस पूरे घटनाक्रम से विदेशों में भारत की छवि भी धूमिल हुई।

इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए एक साजिश के तहत तबलीगी जमात को फंसाने का काम किया। ऐसे भाजपाईयों एवं मीडिया पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More