सिदो कान्हू के वंशज की हत्या की सीबीआइ जांच हो, नहीं तो व्यापक आंदोलन करेंगे : सारजोम बेडा क्लब

संताल हूल दिवस के अवसर पर नहीं किया गया आयोजन
दुमका : जहां झारखंड में एक तरफ स्वतंत्रता सेनानी व संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू मुर्मू के प्रतिमाओं को असामाजिक तत्व क्षति पहुंचा रहे हैं, वहीं अब उनके वंशजों के साथ मारपीट भी की जा रही है. शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमाओं के साथ अब वंशज भी सुरक्षित नहीं हैं. सिदो-कान्हू मुर्मू के दिवंगत वंशज रामेश्वर मुर्मू की 12 जून के रात संदिग्ध मौत हो गयी थी. परिवार वालों ने नामजद अभियुक्त पर आरोप लगाया है कि इसी ने रामेश्वर मुर्मू कि हत्या की है. इसके लिए परिजनों ने थाना में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकता भी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि नामजद अभियुक्त द्वारा एक आदिवासी युवती पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर रामेश्वर मुर्मू ने इसका विरोध किया था, जिस कारण दोनों में हाथापाई भी हुई थी.
इस दौरान नामजद अभियुक्त बनाए गए शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी और उसी रात रामेश्वर मुर्मू की संदिग्ध मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि नामजद अभियुक्त ने ही रामेश्वर मुर्मू की हत्या की है. पूरा आदिवासी समाज इससे आक्रोशित है. न्याय मिलने में विलंब होने पर भविष्य में यह एक विकराल आंदोलन का रूप ले सकता है.
आज 30 जून, संताल हूल दिवस पर सारजोम बेडा क्लब, दुमका ने उपायुक्त दुमका के कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले की सीबीआई जांच करायी जाए. अगर ऐसा नहीं होता है क्लब व आदिवासी समाज उग्र आंदोलन के लिए के लिए विवश होगा. अमर शहीद सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज के आह्वान पर क्लब ने हूल दिवस के अवसर में किसी प्रकार का जश्न का आयोजन नहीं किया गया. सारजोम बेडा क्लब परिसर में दिवंगत रामेश्वर मुर्मू की आत्मा के शांति के लिए मौन रखा गया. मौके में पर क्लब के अध्यक्ष ब्रमदेव सोरेन, सचिव राजेश सोरेन के साथ निकसन सोरेन, राहुल मुंशी टुडू, अमित हांसदा, संदीप मुर्मू आदि उपस्थित थे.


