कहानी घर-घर की टीवी शो फेम एक्टर समीर शर्मा ने घर में की आत्महत्या, फाइनेंसियल एंगल पर होगी जांच

मुंबई : कोरोना संकट के बीच गुरुवार को एक और अभिनेता के द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर आयी है. टीवी एक्टर समीर शर्मा का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या कर ली. समीर शर्मा ने कहानी घर.घर की टीवी सीरियल में काम किया था. मलाड पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर लिया है.
44 वर्षीय समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी लगाकर आम्हत्या कर ली. उनकी आत्महत्या की वजहों का अभी पता नहीं चला है. पुलिस के मुताबिक एक्टर ने खुदकुशी दो से तीन दिन पहले की है, क्योंकि जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो बॉडी खराब होना शुरू हो चुकी थी. मलाड पुलिस ने बताया कि समीर की इसी साल फरवरी में यह अपार्टमेंट किराए पर लिया था. बुधवार को रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था. समीर का शव किचन में पंखे से लटक रहा था. मौके से अबतक सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच वित्तीय मामलों से जोड़ कर करेगी.
कौन थे समीर शर्माघ्
समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया और खासी लोकप्रियता हासिल की. वे कहानी घर-घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भवः, इस प्यार को क्या नाम दूं, एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे. इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे.
समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी. वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे. दिल्ली के रहने वाले समीर ने कई माॅडलिंग एसाइमेंट भी किया था. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बेंगलुरू में शिफ्ट हो गए थे. उन्होंने वहां एड एजेंसी में काम किया था. फिर वे मुंबई में एक्टिंग का सपना लेकर आए.


